Tue. Mar 11th, 2025

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम कल होगा फाइनल, जानें संभावित चेहरे

दिल्ली मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल बैठक, दिल्ली सीएम चुनाव, दिल्ली में शपथ ग्रहण, Ramleela Maidan oath ceremony, BJP CM candidate, Delhi CM selection, दिल्ली विधानसभा चुनाव, BJP Delhi win, new Delhi CM, भाजपा मुख्यमंत्री चुनाव, दिल्ली की राजनीति, Delhi political news, Modi Amit Shah decision, BJP surprise CM, दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री, Delhi chief minister news, AAP defeat, BJP comeback Delhi, political news India, बीजेपी दिल्ली चुनाव, दिल्ली मुख्यमंत्री चुनाव, BJP Delhi CM, बीजेपी विधायक दल बैठक, दिल्ली शपथ ग्रहण समारोह, Ramleela Maidan oath, BJP विधायक दल, दिल्ली चुनाव 2025, BJP विधानसभा चुनाव, new CM of Delhi, मुख्यमंत्री पद की दौड़, बीजेपी संभावित उम्मीदवार, CM selection Delhi, Delhi political update, BJP winning Delhi, AAP हार, Delhi CM news, BJP सरकार दिल्ली, मोदी शाह दिल्ली रणनीति, दिल्ली विधानसभा अपडेट, BJP political strategy, #DelhiCM #BJPDelhi #DelhiElections #CMSelection #ModiShah #BJPWin #AAPDefeat #RamleelaMaidan #PoliticalNews #BJPGovernment #DelhiPolitics #CMRaceDelhi #BreakingNews #DelhiUpdates,
18 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ

मनोज शुक्ल

दिल्ली को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक दल की बैठक कल दोपहर होगी, जिसमें नेता सदन का चुनाव किया जाएगा और दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का नाम फाइनल होगा। सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह 18 फरवरी को रामलीला मैदान में हो सकता है।

दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। BJP के 48 में से 15 विधायकों के नाम छांटे गए हैं, जिनमें से 9 नाम शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। इनमें से ही मुख्यमंत्री, मंत्री और स्पीकर का चयन होगा।

BJP के संभावित उम्मीदवारों में कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं। इनमें रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा, मोहन सिंह बिष्ट, विजेंद्र गुप्ता, सतीश उपाध्याय, आशीष सूद, शिखा राय और शर्मा का नाम चर्चा में है। हालांकि, यह सिर्फ अनुमान हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह, राजस्थान और मध्य प्रदेश की तरह, दिल्ली में भी बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं।

उत्तर पश्चिम दिल्ली के सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों में से ही किसी को चुना जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली BJP के दो पूर्व अध्यक्ष, एक राष्ट्रीय सचिव और कई अनुभवी नेता हैं, जो इस पद के लिए योग्य हो सकते हैं।

BJP ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर कर दिया। लेकिन पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के लिए कोई चेहरा घोषित नहीं किया था, इसलिए अब इस फैसले पर केंद्रीय नेतृत्व की नजरें टिकी हैं।

BJP ने 48 सीटों पर जीत दर्ज कर दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापसी की। आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमट गई, जबकि कांग्रेस को एक बार फिर करारी हार का सामना करना पड़ा। अब देखना होगा कि दिल्ली की कमान किसके हाथों में जाएगी।

Related Post

Leave a Reply