UP News: परिवार के साथ आगरा में छिपा था दाऊद, मुंबई पुलिस को ऐसे लगी भनक; दबिश देकर दबोचा

schedule
2024-05-08 | 16:03h
update
2024-05-08 | 16:03h
person
globevista.in
domain
globevista.in

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार को मुंबई पुलिस ने दबिश दी। 70 वर्षीय आरोपी पापा उर्फ दाऊद को गिरफ्तार कर पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई। दुष्कर्म का आरोपी 40 साल से फरार चल रहा था। जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद आगरा में परिवार के साथ रह रहा था। मुंबई पुलिस तलाश में जुटी थी।

मुंबई के डॉ. डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में वर्ष 1984 में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें आरोपी पापा उर्फ दाऊद को नामजद था। आरोपी मुंबई निवासी पीड़िता के घर के पास रहता था। मुकदमे के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। 

जमानत पर बाहर आने के बाद दाऊद कुछ समय तारीखों पर आया। इसके बाद फरार हो गया। अदालत ने पुलिस को आरोपी को पेश करने के आदेश दिए थे। मुंबई पुलिस ने आरोपी पुराने परिचितों की छानबीन की। इस दौरान पुलिस को एक मोबाइल नंबर मिला। जिसकी मदद से पुलिस आरोपी दाऊद तक पहुंची।

Advertisement

इस दौरान आरोपी पिछले कईं वर्षों से हरीपर्वत थाना क्षेत्र के घटिया आजम खां इलाके में परिवार के साथ रह रहा था। हरीपर्वत थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि आरोपी दाऊद को मुंबई के डॉ. डीबी मार्ग थाने की पुलिस ने गिरफ्तार करके रविवार को अदालत में पेश किया था। वहां से ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ मुंबई लेकर चली गई। 

शाम को घर लौटने पर शिवानी का शव छत के कुंडे से साड़ी के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंचे भाई आशीष कुमार ने ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, ससुर छोटेलाल और जेठ मुकेश को हिरासत में लिया है। बिधनू थाना प्रभारी प्रेमचंद्र कनौजिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार कार्रवाई की जाएगी।
Post Views: 8,524
Advertisement

Imprint
Responsible for the content:
globevista.in
Privacy & Terms of Use:
globevista.in
Mobile website via:
WordPress AMP Plugin
Last AMPHTML update:
08.05.2024 - 16:03:31
Privacy-Data & cookie usage: